Headline


श्रीलंका ने अपने बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को विजयी विदाई दी

Medhaj News 27 Jul 19 , 06:01:39 Sports

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 91 रनों से मात दे अपने बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विजयी विदाई दी है। यह मैच मलिंगा का आखिरी मैच था जिसमें उन्होंने तीन विकेट लेकर वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के अनिल कुंबले को पीछे किया है। कुंबले के वनडे में 337 विकेट हैं जबकि मलिंगा ने अपने वनडे करियर का अंत 338 विकेटों के साथ किया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे।





उसके लिए कुशल परेरा ने 111 और एंजेलो मैथ्यूज ने 48 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की टीम 41.4 ओवरों में 223 रनों पर ही ढेर हो कर मैच हार गई। श्रीलंका के लिए मलिंगा के अलावा नुवान प्रदीप ने तीन विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा ने दो और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट अपने नाम किया। बांग्लादेश के लिए मुश्फीकुर रहीम ने 67 और सब्बीर रहमान ने 60 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इसके साथ ही वह वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में 9वें स्थान पर आ गए | यॉर्करमैन मलिंगा ने अपने 15 साल के वनडे इंटरनेशनल करियर में 226 वनडे मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया