Headline



वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी बिना पेन किलर के एक भी मैच नहीं खेल पाया

Medhaj News 27 Jul 19 , 06:01:39 Sports

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ा और वह टूर्नमेंट के दूसरे हाफ में बिना दवाइयों (पेन किलर) के एक मुकाबला भी नहीं खेल पाए। आर्चर ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए कुल 20 विकेट लिए और मेजबान टीम को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आर्चर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में भी गेंदबाजी की थी। टूर्नमेंट के पांचवे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आर्चर को चोट लगी। इसके बाद, इंग्लैंड को भारत एवं न्यू जीलैंड का सामना करना था जिसके कारण कप्तान इयोन मॉर्गन ने तेज गेंदबाज को आराम नहीं दिया।





बीबीसी ने आर्चर के हवाले से बताया - दर्द काफी ज्यादा था। मैं भाग्यशाली रहा कि उससे जूझने में कामयाब रहा। चोट बहुत बुरी थी और मैं अफगानिस्तान के बाद हुए मैचों में बिना दवाइयों (पेन किलर) के नहीं खेल पाया। आर्चर ने कहा - टूर्नमेंट के दौरान मुझे एक सप्ताह का भी आराम नहीं मिला क्योंकि मैच जल्दी-जल्दी हो रहे थे। मुझे एक सप्ताह और 10 दिनों की जरूरत थी।’ इंग्लैंड की टीम एक अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेलेगी। आर्चर ने अभी तक अपने देश के लिए टेस्ट मैच नहीं खेला है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित