यूपी योद्धा प्लेऑफ में जगह बनाने से महज एक कदम दूर
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में अब लड़ाई प्लेऑफ में जगह पक्की करने को लेकर है। यूपी योद्धा प्लेऑफ में जगह बनाने से महज एक कदम से दूर है। पिछले चरण में टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था लेकिन घरेलू चरण के पांच मैंचों में उसे जीत (तीन हार और दो टाई) नसीब नहीं हुई थी। टीम के हेड कोच ने बताया, कि हमने पिछली गलतियों से सीख ली है और इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा - पिछली बार घरेलू लीग से पहले हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे लेकिन इस बार ज्यादातर खिलाड़ी फिट है और लय में है।
हमारी कोशिश पहले ही मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की होगी। ताकि बाकी के मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सके। टीम तालिका में 18 मैचों में 10 जीत से 58 अंक के साथ छठे पायदान पर है। पांच टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि छठी टीम के लिए यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला होना है।



