यूनियन मिनिस्टर किरण रिजिजू ने आज सुबह मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई
राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज हाफ मैराथन (Half Marathon) का आयोजन किया जा रहा है | मैराथन में भाग लेने के लिए लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व जयसिंह रोड पर एकत्रित हुए | हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) से शुरू हुई और दस किमी के दायरे में घूमकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही आकर खत्म होगी | यूनियन मिनिस्टर किरण रिजिजू (Union Minister Kiren Rijuju) ने आज सुबह मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई |
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह दक्षिण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व नई दिल्ली में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक इस ओर जाने से बचें | दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार, एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में छह तरह की दौड़ का आयोजन करेगी | बताया जा रहा है कि 21.97 किमी की हाफ मैराथन महिला व पुरुष दौड़, 21.097 की हाफ मैराथन ओपन, 10 किमी की टाइम्ड, तीन किमी की चैंपियन विद डिसएबिलिटी, तीन किमी की सीनियर सिटीजंस रन और पांच किमी की ग्रेट दिल्ली रन आयोजित किया जाएगा |
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि वह भीष्म पितामह मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, लोदी रोड, रेड क्रॉस रोड, मथुरा रोड, बीएस भारती मार्ग, अशोक रोड, राजपथ, सी-हैक्सागन इंडिया गेट, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग, विंडसर प्लेस, रफी मार्ग, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड और पटेल चौक आदि मार्गों पर आने से बचें |




