साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है | साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं, क्योंकि टीम 11 साल बाद फॉलाेऑन खेल रही है | पिछली बार 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन खेलना पड़ा था | साउथ अफ्रीका को भारत ने पहली बार फॉलोऑन दिया है | कोहली का यह 50वां टेस्ट मैच है और उन्होंने अपने इस मैच को यादगार भी बना दिया है | पहले दोहरा शतक जड़कर और अब साउथ अफ्रीका को फॉओऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बनकर इस टेस्ट मैच को उन्हाेंने खास बना दिया है | हालांकि फॉलाेऑन देने के मामले में भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है |
सात मैचों में फॉलोऑन देकर टीम इंडिया (Team India) ने 4 मैचों में जीत हासिल की, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे. वहीं कप्तान कोहली ने ऐसे भी मैचों में टीम इंडिया (Team India) की अगुआई की है, जहां टीम सामने वाली टीम को फॉलोऑन दे सकती थी, लेकिन नहीं दिया | ऐसे कुल सात मैच हैं | जहां कोहली के पास फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन उन्हाेंने ऐसा नहीं किया और इसका परिणाम ये निकला है कि भारत ने सभी सात के सात मैच जीते | पुणे टेस्ट में भारत ने पांच विकेट पर 601 रन पर पहली पारी घोषित की थी, जिसमें कप्तान कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए थे | जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर ही सिमट गई |




