दिल्ली में हवा का प्रदूषण स्तर बहुत खराब होने के बावजूद मैच होकर रहेगा - BCCI
भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच होने वाली टी20 सीरीज का पहला मैच आगामी 3 नवंबर को दिल्ली में होना है | बीसीसीआई का कहना है कि दिल्ली में हवा के प्रदूषण स्तर बहुत खराब होने के बावजूद मैच होकर रहेगा | बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा - हमने मैच के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) से इजाजत ले ली है और उन्होंने 3 नवंबर का दिन साफ दिन बताया है इसलिए हमने उनसे सलाह के बाद मैच का स्थान कायम रखने का फैसला किया है | जब पूछा गया कि क्या होगा अगर हालात और खराब होते हैं |
बीसीसीआई सूत्र ने कहा - अब चूंकि सब तय हो चुका है, मुझे नहीं लगता कि अब योजना में कोई भी बदलाव होगा | उल्लेखनीय है कि एयर क्वालिटी एंड वैदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिवाली के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता का स्तर (एयर क्वालीटी इंडेक्स, AQI) 'बहुत खराब' की श्रेणी में पहुंच गया था | एक्यूआई अगर 0 से 50 के बीच में रहता है तो उसे "बहुत अच्छा' की श्रेणी का माना जाता है | वहीं 51 से 100 से 'संतोषजनक, 101 से 200 'मध्यम' (Moderate) 201 से 300 तक 'खराब', 301 से 400 तक 'बहुत खराब', और 401 से 500 को 'गंभीर या विकेट' (Severe) की श्रेणी का माना जाता है | बांग्लादेश को पहले भारत के खिलाफ नवंबर में टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें 3, 7 और 10 नवंबर को क्रमशः दिल्ली राजकोट और नागपुर में होना है | टी20 मैच खेलने हैं | दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर को इंदौर और फिर दूसरा टेस्ट 22 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा |























