सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तानी से हटाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सरफराज की कप्तानी में टीम को विश्व कप के पहले दौर से बाहर होना पड़ा था वहीं हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार मिली थी । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर और टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम और अजहर अली अब टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टी20 और अजहर अली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की पुष्टी की है। गौरतलब है हाल ही में बाबर ने वनडे क्रिकेट में 11वां शतक जड़ भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा था। एशिया में सबसे कम पारियों में 11 वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम पर हो गया है।

पाकिस्तान की पत्रकार ने सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने की पुष्टी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर टीम के नए कप्तान बाबर आजम और अजहर अली को बधाई दी। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी और जहीर अब्बास ने भी सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने की बात कही थी। हालांकि कि इन दोनों ने सरफराज से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी का जिम्मा लेने की बात कही थी लेकिन पीसीबी ने उनको तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया है।




