Headline


जानिए भारतीय टीम के खिलाड़ी कैसे मनाएंगे इस बार का करवाचौथ

Medhaj News 17 Oct 19 , 06:01:39 Sports
team_india.jpg

देशभर में करवाचौथ (Karva Chauth) का पर्व मनाया जा रहा है | ऐसे में लोग इस बात पर भी नजरें टिकाएं बैठे हैं कि उनके पसंदीदा सितारे इस त्योहार को किस अंदाज में मनाते हैं | जहां तक बात क्रिकेट प्रशंसकों की है तो सभी की नजरें इस पर भी हैं कि आखिर भारतीय टीम (Indian Team) के खिलाड़ी कैसे मनाएंगे इस बार का करवाचौथ | भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी | ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपना पहला करवाचौथ (Karwa Chauth) पिछले साल मनाया था | तब विराट काले कुर्ते और अनुष्का पीली साड़ी में नजर आईं थीं |





उन्होंने अपनी और अनुष्का शर्मा की करवाचौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी | इस बात की पूरी संभावना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मुंबई में ही करवाचौथ मना सकते हैं | हालांकि इसे लेकर हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं है, लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में करवाचौथ मनाकर विराट तीसरे टेस्ट से पहले 18 अक्टूबर को रांची पहुंच जाएंगे | जहाँ भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से तीसरा टेस्ट खेलना है | पिछले साल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटरों ने भी अनोखे अंदाज में करवाचौथ मनाया था |





टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ में एक समारोह में नुपुर नागर से शादी की थी | 2018 में दोनों ने अपना पहला करवाचौथ मनाया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी | भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी के साथ शादी की है | दोनों बचपन के दोस्त हैं | पिछले साल दोनों ने अपना तीसरा करवाचौथ मनाया | टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने भी पिछले साल अपना तीसरा करवाचाैथ मनाया | इस दौरान हरभजन और उनकी पत्नी गीता बसरा पारंपरिक परिधान में नजर आए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!