Headline



स्टार रोजर फेडरर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया

Medhaj News 31 Jan 20 , 06:01:40 Sports

स्विट्जरलैंड के स्टार रोजर फेडरर (Roger Federer) का 21वां ग्रैंडस्‍लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया है | उन्‍हें साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2020) के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है | गत चैंपियन नोवाक जोकोविच ने स्विस किंग रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया | जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) का खिताब सात बार जीत चुके हैं | फेडरर के नाम दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंडस्‍लैम खिताब (पुरुष सिंगल्‍स) जीतने का रिकॉर्ड है | सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को 7-6 (7-1), 6-4, 6-3 से हराया | रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के लिए उतरे 32 साल के जोकोविच ने 2 घंटे 18 मिनट में फेडरर को शिकस्त दी | फेडरर अपने प्रतिद्वंद्वी जोकोविच से मेलबर्न में चौथी बार हारे हैं और ये सभी सेमीफाइनल मुकाबले रहे |





जोकोविच ने फेडरर को यहां इससे पहले 2008, 2011 और 2016 में मात दी थी | 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर का जोकोविच के खिलाफ करियर रिकॉर्ड अब 23-27 हो गया है | जोकोविच की नजर 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है | अब फाइनल में नोवाक जोकोविच का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा | ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने क्‍वार्टर फाइनल में स्‍पेन के राफेल नडाल को उलटफेर का शिकार बनाया | इस हार के साथ ही नडाल का 20वां ग्रैंडस्‍लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया | मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा - फेडरर के खिलाफ आप उच्च स्तर के टेनिस की उम्मीद करते हैं | वे कभी भी वापसी कर सकते हैं | मैंने कोशिश की कि मैं उनके साथ रैली में बना रहूं और उन्हें कोर्ट पर मूव कराता रहूं | फेडरर के साथ हुए 50 मुकाबलों के बारे में जोकोविच ने कहा - मुझे उम्मीद है कि मैंने उन्हें 20% बेहतर खिलाड़ी बनाया होगा | राफा और फेडरर ने मेरे खेल को भी बेहतर बनाया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ