Headline



न्यूजीलैंड ने भारत को 133 रनों का टारगेट दिया

Medhaj News 26 Jan 20 , 06:01:40 Sports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 133 रनों का टारगेट दिया | न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए | टिम सेफर्ट ने भी नाबाद 33 रनों की पारी खेली | भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके | इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली |





न्यूजीलैंड (New Zealand) ने नौ ओवर में अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मनरो (26) और मार्टिन गप्टिल (33) का विकेट खो दिया था | उनके बाद आए केन विलिमसन (14) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (3) ज्यादा देर नहीं टिक पाए | इसके बाद रॉस टेलर (18) और सटीफर्ट (33) ने 44 रनों की साझेदारी की | आखिरी ओवर में बुमराह ने टेलर को पवेलियन भेजा |





भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो और शादुर्ल, शमी, बुमराह और दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया | न्यूजीलैंड (New Zealand) को अगर तीन दिन के अंदर भारत की 2-0 की बढ़त को रोकना है तो उन्हें संभलना होगा | भारत ने फरवरी 2019 में भी यहां जीत हासिल की थी, हालांकि तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था | बुमराह को 20वें ओवर में फालोथ्रू के दौरान बायें टखने में चोट लगी और वह दर्द से कराहते दिखे | उन्होंने हालांकि तुरंत संभलकर आखिरी चार गेंद डाली | जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शुक्रवार को श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में दोनों टीमों में एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने आठ रन प्रति ओवर से कम रन गंवाये थे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद