सचिन तेंदुलकर ने इस बच्चे को तोहफे में प्रशस्ति पत्र और बैट भेजा
भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tenadulkar) ने एक दिव्यांग बच्चे को तोहफे में प्रशस्ति पत्र और बैट भेजा है | बस्तर जिले के दंतेवाड़ा के धुर नक्सल प्रभावित कटेकल्याण के 12 वर्षीय मड्डा राम कवासी को सचिन ने क्रिकेट किट गिफ्ट की है | पिछ्ले महीने मड्डाराम का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सचिन के नोटिस में आया था जिसे उन्होने ट्वीट करते हुए मड्डा की तारीफ की थी | इस वीडियो में मड्डा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था |

तेंदुलकर ने ट्वीट किया था - 2020 की शुरुआत इस प्रेरणादायी वीडियो से कीजिए जिसमें एक बच्चा मद्दा राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है | इसने मेरे दिल को छू लिया और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपके दिल को भी छू लेगा | मड्डा फिलहाल रायपुर में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है सचिन ने किट के साथ एक संदेश भी दिया | इस संदेश में सचिन ने कहा - तुम जिस तरह से इस खेल का आनंद ले रहे हो उससे मैं बहुत खुश हूं, यह तोहफा आपके और आपके दोस्तों के लिए प्यार का संदेश है |
Start your 2020 with the inspirational video of this kid Madda Ram playing cricket with his friends.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 1, 2020
It warmed my heart and I am sure it will warm yours too. pic.twitter.com/Wgwh1kLegS

