INDvsAUS : राजकोट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रन का विशाल लक्ष्य
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) दूसरे वनडे के लिए राजकोट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रन का विशाल लक्ष्य दिया है | टीम इंडिया के लिए | रोहित, धवन (96) और विराट (78) के बाद केएल राहुल (80) ने शानदार बैटिंग की | जिससे टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 340 तक पहुंच सका | ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके | केन रिचर्डसन को 2 विकेट मिले |
अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने अपने बड़े शॉट्स लगाना जारी रखे, लेकिन आखिरी ओवर में वे 80 के निजी स्कोर पर आउट हो गए | रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी | दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की |
14वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जाम्पा ने भारत को पहला झटका दे दिया | एडम जाम्पा ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया | रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए | शिखर धवन के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा | धवन अपने शतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए | धवन 96 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए | धवन को केन रिचर्डसन ने मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट करा दिया | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज में शिखर धवन ने लगातार दूसरी बार अर्धशतक जड़ दिया | यह धवन के वनडे करियर का 29वां अर्धशतक है | धवन ने अपना अर्धशतक 60 गेंदों में पूरा किया | श्रेयस अय्यर को एडम जम्पा ने 7 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया | कोहली 78 रन बनाकर एडम जम्पा की गेंद पर आउट हुए | स्टार्क ने उनका कैच लिया. मनीष पांडे (2) को केन रिचर्डसन ने आउट किया |

