Headline



टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शानदार वापसी कर, बनाई फाइनल में जगह

Medhaj News 17 Jan 20 , 06:01:40 Sports

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने मां बनने के बाद शानदार वापसी कर पहले इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है | उन्होंने होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट (Hobart International Tournament) के डबल्स के फाइनल में जगह बना ली है | सानिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में चेक रिपब्लिक की मैरी बुजकोवा और स्लोवेनिया की तमारा जिदानेस्क को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 में मात दी | इस मुकाबले में सानिया मिर्जा यूक्रेन की नादिया किचेनोक (Nadia Kichenok) के साथ जोड़ी बनाकर उतरी हैं | सानिया-नादिया की जोड़ी को टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता मिली है | सानिया और किचेनोक ने सेमीफाइनल में स्लोवेनिया की और चेक रिपब्लिक की मैरी बुजकोवा को हराने में केवल एक घंटा 24 मिनट लगे |





दोनों को 15 ब्रेक प्वाइंट्स मिले और उनमें से वे चार को जीतने में सफल रहीं, वहीं उनकी खुद की सर्विस केवल दो बार ब्रेक हो पाई, जिससे वे सीधे सेटों में जीत हासिल करने में सफल रहीं | सानिया और नादिया की जोड़ी ने इससे पहले सानिया-नादिया ने इससे पहले जॉर्जिया की ओकसाना के. और जापान की मियू काटो को 2-6, 7-6 (3), 10-3 से हराया था | फाइनल में सानिया का मुकाबला चीन की जान शुआई और पेंग शुआई की जोड़ी से होगा | सानिया मिर्जा दो साल के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रही हैं | वे शुरुआत में चोटिल होने के कारण खेल नहीं सकी थी | फिर अक्टूबर 2018 में मां बनने के कारण टेनिस से ब्रेक ले लिया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद