NZ vs IND : रोहित के छक्के से जीता भारत, रचा इतिहास
भारत ने हेमिल्टन टी-20 मैच को सुपरओवर में जीत लिया है | इसी के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है | भारत ने यह मैच जीतकर न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया है | इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज फतह कर ली | भारत इससे पहले न्यूजीलैंड की धरती पर द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीत पाया था | भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज साल 2008-2009 में खेली गई थी | दो मैचों की इस टी-20 सीरीज में भारत को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी | इसके बाद भारत को 2018-2019 में खेली गई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था | इसी के साथ ही भारत ने 11 साल में पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है | मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी | इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीता और अब हेमिल्टन में भी तीसरे टी-20 में जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली |

न्यूजीलैंड ने सुपरओवर में बनाए 17 रन
पहली गेंद - बुमराह ने विलियमसन को गेंद डाली 1 रन बना
दूसरी गेंद- बुमराह की गेंद पर गप्टिल ने एक रन लिया
तीसरी गेंद- बुमराह की गेंद पर विलियम्सन ने छक्का मारा
चौथी गेंद- बुमराह की गेंद पर विलियम्सन ने चौका मारा
पांचवीं गेंद- बुमराह की गेंद पर विलियम्सन ने बाई का एक रन लिया
छठी गेंद- बुमराह की गेंद पर गप्टिल ने चौका मारा
जवाब में भारत ने सुपरओवर में बनाए 20 रन
पहली गेंद - साउदी ने रोहित को गेंद डाली 2 रन बना
दूसरी गेंद- साउदी ने रोहित को गेंद डाली 1 रन बना
तीसरी गेंद- साउदी ने राहुल को गेंद डाली 4 रन बना
चौथी गेंद- साउदी ने राहुल को गेंद डाली 1 रन बना
पांचवीं गेंद- साउदी ने रोहित को गेंद डाली 6 रन बना
छठी गेंद- साउदी ने रोहित को गेंद डाली 6 रन बना

