Headline



भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 180 रनो का लक्ष्य

Medhaj News 29 Jan 20 , 06:01:40 Sports

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले छह ओवर में 69 रन और 9 ओवर में 89 रन ठोक दिए थे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 तीन विकेट पर 96 रन हो गया। केएल राहुल के बाद शिवम दुबे और रोहित शर्मा आउट हुए। चौथे क्रम पर आए विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ टीम को संभाला और फिर पटरी से उतरी गाड़ी को ट्रैक पर लाया। भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 180 रन का लक्ष्य। आखिरी ओवर में जड्डू और मनीष पांडे ने मिलकर 18 रन ठोक दिए।

छठे नंबर पर आए मनीष पांडे ने छह गेंदों में 14* रन बनाए तो सातवें क्रम पर आए रवींद्र जडेजा पांच गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टी-20 में भारत द्वारा दिए गए 180 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा (40 गेंदों में 65 रन) और कप्तान विराट कोहली (38) ने प्रभावी पारियां खेली। पांच मैच की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे है। टीम इंडिया अगर आज का मुकाबला जीत लेती है, तो वह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी पहली टी-20 सीरीज जीतकर सीरीज भी रच देगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ