Headline



चोट से उभरकर, खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक टिकट हासिल किया

Medhaj News 29 Jan 20 , 06:01:40 Sports

चोट के चलते लंबे समय से मैदान से दूर रहे भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शानदार वापसी कर ली है | ओलिंपिक में भारत की सबसे बड़ी मेडल उम्मीद माने जा रहे नीरज ने साउथ अफ्रीका (South Africa) में एथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट इवेंट में 87.86 मीटर का थ्रो करके ओलिंपिक का टिकट हासिल कर लिया है | चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला इवेंट था, जिसमें उन्होंने ओलिंपिक टिकट हासिल कर लिया | ओलिंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर है | हालांकि ओलिंपिक क्वालीफिकेशन की योग्यता के लिए उनके प्रदर्शन को गिना जाएगा, इस पर अभी तक कुछ उलझन बनी हुई है | मगर भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (Athletics Federation of India) का कहना है कि उन्होंने साउथ अफ्रीकी फेडरेशन से इसकी पुष्टि की है कि यह मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय इवेंट था | इसीलिए नीरज के थ्रो को गिनना चाहिए |





इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले बाकी भारतीयों में रोहित यादव (Rohit Yadav) 77.61 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे पायदान पर रहे | जबकि इवेंट में हिस्सा लेने वाले फ्रांस के तीन खिलाड़ी 70 मीटर के मार्क को भी पार करने में असफल रहे | वापसी के बाद मिली पहली जीत से खुश नीरज (Neeraj Chopra) ने ट्वीट करके बताया कि एक बार फिर प्रतियोगी मूड में लौटकर उन्हें शानदार महसूस हो रहा है | नीरज के लिए साल 2018 शानदार रहा था | उन्हाेंने कॉमनवेल्‍थ और एशियन गेम्‍स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था | पिछले साल वह दो टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते थे, मगर फेडरेशन के कहने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ