Headline



भारत और न्यूजीलैंड मैच टाई, अब फैसला सुपरओवर से होगा

Medhaj News 29 Jan 20 , 06:01:40 Sports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई हो गया है और अब मैच का फैसला सुपरओवर में होगा | हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 179 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया | जवाब में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाए 179 रन बना लिए हैं | केन विलियमसन (95 रन) बनाये | पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 179 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया | भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली |





रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 27 रनों का योगदान दिया | न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके | मिशेल सेंटनर और कोलिन डी ग्रैंडहोम को 1-1 विकेट मिला | मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दी | दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप की | छठे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने मार्टिन गप्टिल को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया | मार्टिन गप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए | गुप्टिल के आउट होने के बाद कोलिन मुनरो भी चलते बने | रवींद्र जडेजा ने कोलिन मुनरो को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों स्टंप आउट करा कर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गिरा दिया | कोलिन मुनरो 14 रन बनाकर आउट हुए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ