वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जबीर का कमाल
इतिहास में दूसरी बार इस टूर्नामेंट में कोई भारतीय पुरुष हर्डलर सेमीफाइनल में पहुंचा है | उनसे पहले 2007 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जोसेफ अब्राहम (Joseph Abraham) ने 49.64 सेकंड का समय लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था | दोहा में चल रहे इस चैंपियनशिप में जबीर हीट एक में 49.62 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे | वहीं एक अन्य हर्डलर धरुण अय्यासामी (Dharun Ayyasamy) 50.55 सेकंड समय के साथ हीट पांच में छठे पायदान पर रहे | इसी के साथ वह स्पर्धा से बाहर हो गए | आखिरी हर्डल में वह गिर भी गए थे | सभी पांच हीट में जबीर का समय 11वां सर्वश्रेष्ठ रहा |

वहीं धरुण अय्यासामी (Dharun Ayyasamy) 27वें स्थान पर रहे | हालांकि 400 मीटर हर्डल में जबीर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49.13 सेकंड का है | एमपी जबीर (MP Jabir) का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को होगा | जबकि खिताबी मुकाबला सोमवार को होगा | जबीर के पास इतिहास रचने का मौका भी है, क्योंकि आज तक कोई भी पुरुष हर्डलर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics championship) के फाइनल तक नहीं पहुंच पाया | हालांकि इस चैंपियनशिप में भारत का पहला दिन निराशजनक रहा था | लंबी कूद के एथलीट एम श्रीशंकर (M ShreeShankar) शुक्रवार को फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे थे | श्रीशंकर (Shreeshankar) क्वालिफिकेशन दौर में 22वें स्थान पर रहे |



