Realme 3i को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
Realme 3i को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाना है। कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लगातार नए टीज़र ज़ारी कर रही है। अब बताया गया है कि रियलमी 3आई में ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल साफ है कि इसमें निचले हिस्से पर पतला सा बॉर्डर है। टीज़र से पुष्टि हो गई है कि रियलमी 3आई में 6.22 इंच का डिस्प्ले होगा। पहले कंपनी ने बताया था कि फोन 4,230 एमएएच बैटरी और हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट ने रियलमी 3आई के टीज़र पेज को अपडेट करके बताया है कि रियलमी 3आई 6.22 इंच के वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।
अब तक ज़ारी किए गए टीज़र्स के मुताबिक, रियलमी 3आई के दो कलर वेरिएंट होंगे- लाल और ब्लू। यह ग्रेडिएंट डायमंड बैक पैनल के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। यहीं पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी 3आई हैंडसेट रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। बता दें कि भारत में रियलमी 3 को इसी साल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। इस फोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि रियलमी 3आई एंड्रॉयड पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होंगे।








