Headline


अब शराब के नशे में कोई भी कर्मचारी ऑफिस में दाखिल नहीं हो सकेगा

Medhaj News 16 Aug 19,17:13:51 Science & Technology

अगर कोई कर्मचारी शराब (Alcohol) के नशे (Drugs) में ऑफिस में दाखिल होने की कोशिश करेगा तो अब उसकी एंट्री नहीं हो सकेगी | दरअसल चेन्नई (Chennai) की रैमको कंपनी ने ऐसा फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम (Facial Recognition Attendance System) तैयार किया है, जो सांस की रफ्तार से पता लगा लेता है कि आप कितने नशे में हैं | इस सिस्टम में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो नशे में दिखाई देने वाले किसी भी कर्मचारी को देखते ही इसका अलर्ट तुरंत एचआर को भी भेज देगा |





कंपनी ने दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम सौ प्रतिशत सही जवाब देता है | इस तकनीक से ऑफिस में नेशा करके बैठने वालों को तुरंत पकड़ा जा सकता है | कंपनी के सीईओ, विरेंदर अग्रवाल का कहना है कि फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम में अभी अल्कोहल लेने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा सकती है, लेकिन हम जल्द ही ऐसा सिस्टम बनाने जा रहे हैं जो ड्रग लेने वाले लोगो की भी आसानी से पहचान कर सकेगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl