Headline


दिवाली पर अगर आप स्मार्ट फ़ोन खरीदने जा रहे है तो यह ख़बर देख कर जाये

Medhaj news 3 Nov 18,21:33:40 Science & Technology

दिवाली सेल फिर से शुरू हो गई है। फिर से अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम जैसी ऑनलाइन साइट्स पर स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप आदि की सेल शुरू हुई है। इन साइट्स पर गैजेट्स पर बैंक समेत कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। इन साइट्स पर चल रही सेल में हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये तक है और ये स्मार्टफोन आपकी सभी तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं।





Nokia 6.1 Plusइस लिस्ट में पहला नाम नोकिया 6.1 प्लस का है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है।



Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।फ्रंट कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और 2.0 ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 ओएस मिलता है। साथ ही इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 3500mAh की बैटरी दी गई है। Realme 2 Pro की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये है।



Honor Playइसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72 जीपीयू, 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एक खास फीचर भी है जिसकी मदद से आप ब्लूटूथ के जरिए एक साथ 7 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।ऑनर प्ले के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप सी और 3750mAh की बैटरी है। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। हॉनर प्ले के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है।



Xiaomi Poco F1शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी। शाओमी पोको एफ1 के 6gb/64gb वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है।



Samsung स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती






    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl