Kumbh 2019

विद्युत जामवाल की अगली फिल्म 'जंगली' .....

Medhaj News 26 Mar 19,23:30:18 Movies Review

फिल्म 'कमांडो' से दर्शकों के फेवरेट बने विद्युत जामवाल जल्द ही एक और नई फिल्म में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में जंगली किरदार करते दिखेंगे। फिल्म को अमेरिकी डायरेक्टर निर्देशित करेंगे | एक्शन और फाइटरमैन एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर अपने चाहने वालों के लिए कुछ अलग लेकर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म 'जंगली' में वे अलग ही तरह का किरदार करने जा रहे हैं। ये फिल्म हाथियों के अवैध शिकार और उनके दांतों की अवैध तस्करी पर आधारित है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और अमेरिकी डायरेक्टर चक रसेल ने डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म एडवेंचर थ्रिलर भी होगी। फिल्म में हाथियों के अवैध शिकार का खुलासा करेगी। फिल्म में एक्टर विद्युत जामवाल केरल के जंगलों में पले बड़े हैं।





विद्युत अपने पशु अधिकार कार्यकर्ता पिता को निराश कर मुंबई जैसे बड़े शहर में एक बड़ा पशुचिकित्सक बनने के लिए जिद करते हैं। विद्युत जामवाल की अगली फिल्म 'जंगली' अपने ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया और अब दर्शकों को इस फिल्म रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। अब तक इस फिल्म के कई शानदार पोस्टर सामने आ चुके हैं और अब मेकर्स ने रिलीज़ किया है | यह फिल्म पहले 5 अप्रैल को रिलीज़ होनेवाली थी, जो करीब 1 सप्ताह पहले 29 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में विद्युत का ऐक्शन पैक्ड अवतार देखने को मिलने वाला है यानी विद्युत जामवाल के रूप में बच्चों को इंडियन टार्जन देखने को मिलेगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?