Kumbh 2019

फिल्म नोटबुक इमोशनल और रोमांटिक का मिश्रण

Medhaj News 28 Mar 19,23:33:16 Movies Review

कश्मीर की समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है। घाटी में बच्चों और नौजवानों को बरगला कर बन्दूक उठाने पर मजबूर करने वालों के ख़िलाफ़ लगातार कोशिशें जारी हैं और उसी कड़ी में फिल्म नोटबुक भी जुड़ जाती है। फिल्म की कहानी और उसका संदेश कश्मीर के उन परिवारों के लिए है, जो बताता है कि बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए न कि गन। नोटबुक, आमतौर की हिंदी फिल्मों की तरह लव स्टोरी नहीं है लेकिन इमोशनल और रोमांटिक का मिश्रण जरूर है। कश्मीर के हालात में बच्चों की शिक्षा जोर दिये जाने और उन्हें आतंक के अंधेरे में धकेले जाने से रोकने का ये सन्देश नोटबुक को सराहनीय बनाता है। सबसे पहले सलमान खान को इस बात के लिए बधाई दी जा सकती है कि उन्होंने इस तरह की कहानी पर फिल्म बनाई है। दिल को छू लेने वाली कहानी और उसके पीछे दिया गया बड़ा मैसेज इस फिल्म को बड़ा बनाता है। फिल्म नोटबुक की कहानी कश्मीर की एक झील के बीचों बीच बने वूलर पब्लिक स्कूल की है।





कबीर और फिरदौस की। बिना बिजली, पानी और मोबाइल के नेटवर्क के बीच इस स्कूल में कभी एक टीचर यानि फिरदौस बच्चों को घर से बुला बुला कर पढ़ाती थीं और उनके चले जाने के बाद एक सर यानि कबीर को वहां भेजा जाता है। बच्चों की कॉपी-किताबों के साथ वहां एक नोटबुक होती है जो मैडम टीचर वहां छोड़ जाती हैं। बस उसी नोटबुक के सहारे कबीर को फिरदौस से प्यार हो जाता है और बाद में फिरदौस को कबीर से। दोनों ने एक दूसरे को देखा भी नहीं होता। नोटबुक साल 2014 में आई थाई फिल्म टीचर्स डायरी का हिंदी एडाप्टेशन है। सलमान खान ने नोटबुक के जरिये अपने दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और जानी मानी अभिनेत्री नूतन की ग्रैंडडॉटर प्रनूतन बहल को बॉलीवुड से इंट्रोड्यूस किया है। दोनों अपने अपने काम से प्रभावित करते हैं। डी-ग्लैमरस रोल से फिल्मों में लॉन्च होना किसी फीमेल आर्टिस्ट के लिए बड़ी चुनौती होती है और प्रनूतन ने उसे निभाया है लेकिन अभिनय की विरासत को पीछे छोड़ कर उन्हें प्रोमिसिंग बनने के लिए अभी कड़ी मेहनत करनी होगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले फिल्मिस्तान और मित्रों नाम की फिल्म का निर्देशन किया था। नोटबुक में छह बच्चे भी हैं, जिनके सारे फिल्म की कहानी चलती है और सभी ने बहुत ही अच्छा और नेचुरल अभिनय किया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?