Kumbh 2019

बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्मों की दस्तक

Medhaj News 29 Mar 19,18:04:54 Movies Review

बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली विद्युत जामवाल की जंगली और दूसरी मोहनीश बहल की बेटी की डेब्यू फिल्म नोटबुक। कंमाडो फेम एक्टर विद्युत जामवाल इस बार एक्शन एडवेंचर फिल्म जंगली लेकर आए हैं। विद्युत अपने एक्शन की वजह से जाने जाते हैंं। फिल्म में उनके इस अंदाज से दर्शक एक बार फिर रूबरू होंगे। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद माना जा रहा इसे अच्छी ओपनिंग मिलेगी और 2-3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।





सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सलमान खान एक बार फिर से न्यूकमर्स को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। नितिन कक्कड़ ने नोटबुक का निर्देशन किया। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द बुनी गई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है अब देखना होगा कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं। जंगली हो या नोटबुक, छोटे बजट की दोनों फिल्मों के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ने कब्जा कर रखा है। केसरी ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है अब देखना होगा कि जंगली और नोटबुक कितना कमाल दिखा पाती हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?