Total Dhamaal की कहानी बिल्कुल पुराने बस्ते में नए सितारे जैसी
फिल्म में बॉलीवुड के सितारों की भरमार तो मिली, लेकिन कम पड़ गए तो सिर्फ हंसी के डोज | तमाम स्टार्स के स्टारडम ने दर्शकों को सिनेमा हॉल तक तो खींच लिया, लेकिन कमी सिर्फ कहानी में रह गई | ‘धमाल' के तीसरे सीक्वेंस की कहानी बिल्कुल पुराने बस्ते में नए सितारे जैसी है | कहानी में बिल्कुल नयापन नहीं और चोरी हुए पैसों के पीछे भागने में पूरा समय गवां दिया | पुलिस कमिश्नर बने बोमन ईरानी के चोरी के पैसे को एक होटल के बिल्डिंग से राधे ब्रो (अजय देवगन) और जॉनी (संजय मिश्रा) चुराते हैं | फिर वो पैसा ड्राइवर बंटी (मनोज पहवा) लेकर भाग जाता है और किसी ओमकार जू में छुपा देते हैं |
इसके बाद ड्राइवर की मौत हेलीकाप्टर से एक्सीडेंट में हो जाती है, लेकिन वो मरने से पहले 50 करोड़ रुपये की जगह जनकपुरी के उसी जू के बारे में बता देता है | फिर होती है भाग-दौड़…जो कहानी फ़िल्म ‘धमाल' के पहले हिस्से से बिल्कुल मिलती जुलती है | हालांकि स्पेशल अपियरेंस में सोनाक्षी सिन्हा का सॉन्ग और जैकी श्रॉफ की आवाज का भी आनंद उठा सकेंगे | इंटरवेल के बाद दूसरे हिस्से में अजय देवगन की अन्य कॉमेडी फिल्मों की तरह इसमें भी झलक दिखाई देगी | कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अगर फ़िल्म की स्क्रिप्ट व कहानी में नयापन होता तो सितारों की चमक और भी बिखर जाती |













