फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' का ट्रेलर रिलीज
The Wedding Guest trailer देव पटेल और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है | इसे 1 मार्च 2019 को रिलीज किया जाएगा | फिल्म की कहानी मिस्ट्री मैन जे से शुरू होती है | ये किरदार निभा रहे हैं देव पटेल | ट्रेलर की कहानी शुरू होती है किडनैपिंग के साथ | यह किडनैप जे प्लान करता है, उसकी प्लानिंग है पाकिस्तान की एक ब्राइड समीरा को किडनैप करना | ब्राइड का रोल राधिका आप्टे निभा रही हैं | ट्रेलर में जे के बैकग्राउंड को रिवील नहीं किया गया | वो किडनैपिंग में कामयाब हो जाता है |
ट्रेलर में वो समीरा को बंदूक की नोक पर किडनैप भी कर लेता है | लेकिन फिर जे और समीरा के बीच शुरू होती है कई कहानियां | फिल्म का ट्रेलर शानदार है, कई सवाल और सस्पेंस कहानी में बाकी है जो मूवी रिलीज पर सामने आएंगे | फिल्म में स्लमडॉग मिलेनियर से मशहूर हुए एक्टर देव पटेल और बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे हैं | इन दोनों के साथ फिल्म में पद्मावत स्टार जिम सरब हैं | फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में बीते साल दिखाया जा चुका है |
















