लोगो को पसंद आई साउथ की मूवी KGF

medhaj news 21 Dec 18,20:40:58 Movies Review

रॉकी एक महत्वाकांक्षी लड़का है, जो सबसे ज्यादा अमीर और सफल आदमी बनकर मरने का ख्वाब देखता है और यह सपना उसका खुद का नहीं बल्कि उसकी मां का है। मुंबई के सड़कों से लेकर KGF के मैदान तक वह बस अब अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाता है।

मूवी रिव्यू

फिल्म का सबसे इंटरेस्टिंग पार्ट है फिल्म का स्क्रीनप्ले और कहानी का पैटर्न लोगों को एंगेज रखने में सफल नजर आती है, जिसमें कि रॉकी धीरे-धीरे अपने अंदाज़ में ढलता नजर आता है। फिल्म में सीन और डायलॉग्स इतने शानदार हैं कि लोग तालियां और सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पाते। फिल्म की कहानियों के बीच तालमेल बिठाने के लिए मेकर्स ने काफी चालाकी से इसकी कहानी दर्शकों के सामने रखी है। इस फिल्म में 1951 के दौर से लेकर साल 2018 तक का सफर है, जिसमें हर किरदार को दर्शकों में उत्साह बनाए रखने में मेकर्स सफल रहे हैं।

फिल्म के पहले हिस्से की कहानी रॉकी के किरदार को तैयार करने का काम करती है, जो कि तब तक नहीं रुकता है जब तक कि वह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता। यहां तक कि बाकी के किरदार भी रॉकी के किरदार को ऊंचाई तक ले जाने में अच्छा ताना-बाना बुनते हैं। 'केजीएफ' उस कहानी को बयां करने में पूरी तरह से सफल है जिसे फिल्म के जरिए कहने की कोशिश की गई है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत