ठाकरे के ट्रेलर में क्या है खास , और क्यों देखे ये मूवी
इस मूवी में सबसे खास मूवी के डायलॉग्स है जिसने सबको अपनी ओर आकर्षित किया है | फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के रोल में नजर आएंगे। 2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर में पूरी तरह नवाजुद्दीन छाए रहे। आइमेक्स थिएटर में बुधवार को बड़े गाजे-बाजे के साथ दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालसाहेब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म 'ठाकरे' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म हिंदी और मराठी दो भाषाओं में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
ये हैं ट्रेलर के दमदार डायलॉग्स-
1. 'जनता का काम करने के लिए जनता के बीच जाना पड़ेगा'
2. 'भीख मांगने से अच्छा है, गुंड़ा बनकर अपना हक छीनना'
3. 'ये जो मेरे कंधे पर हैं न, वो तुम्हारा लोकतंत्र है'
4. 'मेरे लिए देश पहले है राज्य बाद में'
5. 'मैं अगर अकेला भी रह गया न तो लाखों लोगों को इकट्ठा करने की ताकत आई जगदंबे ने मुझे दी है'
6. लास्ट बॉल पर आपका सिक्सर याद है मुझे। अच्छा था। लेकिन, इतना भी अच्छा नहीं कि मैं सीमा पर शहीद होने वाले परिवारों का दर्द भूल जाऊं।
फिल्म को लेकर शिवसेना और सेंसर दोनों ने कई तरह की आपत्तियां जताई थीं। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म के कुछ डायलॉग्स को हटाने के निर्देश दिए हैं। इन तीन में से दो संवाद दक्षिण भारतीयों के संबध में कहे गए हैं, जबकि एक अयोध्या के विवादित ढांचे (बाबरी मस्जिद) से जुड़ा है। फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत पानसे ने किया है। जबकि इसके राइटर शिवसेना के सदस्य संजय राउत हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...























