पूर्व सैनिकों के साथ रक्षा मंत्री सीतारमण ने देखी ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरू में पूर्व सैनिकों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ देखी है | इस दौरान फिल्म देखने के बाद थिएटर में मौजूद लोगों से निर्मला सीतारमण ने पूछा, How's the josh? बता दें कि ये डॉयलाग इसी फिल्म का है और आजकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है |
गौरतलब है कि इसी महीने मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिनेमा जगत के लोगों से भी पूछा था, How's the josh बता दें कि निर्मला सीतारमण ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है | इस वीडियो में वह थियेटर में मौजूद लोगों से पूछ रही हैं How's the josh? और वहां मौजूद लोग कह रहे हैं High Sir. निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर इस फिल्म की खूब तारीफ की है |
उन्होंने कहा ''सभी अभिनेताओं विक्की कौशल, यामी गौतम और आदित्य धर ने हमारे सैनिकों की भावनाओं को अच्छे से बड़े परदे पर उतारा है.'' बता दें कि इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना ने काम किया है. ये फिल्म साल 2016 में भारतीय सेना की तरफ से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है |


















