रणवीर सिंह की बैक टू बैक दूसरी सोलो हिट मूवी

Medhaj News 19 Feb 19,18:05:35 Movies Review

रणवीर सिंह आलिया भट्ट स्टारर की फिल्म ‘गली बॉय दर्शकों को बहुत पसंद आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह की बैक टू बैक यह दूसरी सोलो हिट मूवी है | इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म ने पांच दिन में 81.45 करोड़ रु. की कमाई कर ली है | वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड का फायदा हुआ है। रविवार को फिल्म ने 21 करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई हुई जो चार दिनों में सबसे अधिक है। फिल्म में रणवीर सिंह मुराद नाम के एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं जो बस्तियों से उठकर रैप आर्टिस्ट बनने की कोशिश करते हैं।





फिल्म असली गली के रैपर, डिवाइन और नैज़ी की ज़िंदगी से प्रेरित है। फिल्म के सारे रैप धूम मचा रहे हैं। इस तरह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है | गली बॉय' वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज हुई थी, और इश्क का दिन होने की वजह से इस इंस्पिरेशनल फिल्म को अच्छी ओपनिंग भी लगी थी | फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को कायम रखा है | रणवीर सिंह की एक्टिंग की फिल्म में खूब तारीफ की गई है और उनका रैपर अंदाज सबको पसंद आया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!