आपके लिए इस दुनिया में सबसे जरूरी क्या है शायद आपका हुनर, आपकी काबिलियत
जी हाँ ऐसा ही हुआ है एक व्यक्ति ने अपने हुनर के दम से गरीबी को हरा दिया है। जब कोई गरीब होता है तो उसका साथ कोई नहीं देता । ऐसा ही हुआ रानू मंडल के साथ जिनकी गरीबी के कारण उनका साथ सबने छोड़ दिया। उनकी अपनी बेटी ने भी। ऐसी मुश्किल घडी में उनके साथ चलने के लिए कोई तैयार नहीं था। पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर रहने वाली रानू मंडल को अपने गुनगुनाने के हुनर पर पूरा भरोसा था, उन्हें गाना गुनगुनाना बचपन से ही बहुत पसंद था। उनका 2 मिनट का एक वीडियो बहुत लोकप्रिय हुआ जिसने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया।
स्टार बनने के बाद रानू का एक स्थानीय ब्यूटी पार्लर ने मेकओवर भी किया। लाखों लोग रानू की आवाज में लता मंगेशकर के गाने का हिट सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा है...' (Hindi Song) सुन चुके हैं। 59 साल की रानू को कई जगहों से ऑफर आ रहे हैं। लेकिन रानू को सबसे बड़ा गिफ्ट उनकी बेटी से मिला है। एक दशक के बाद रानू की बेटी ने घर पर आकर उनसे मुलाकात की। इस पर रानू ने कहा- "ये मेरी दूसरी जिंदगी है और मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।" 10 साल बाद उनकी बेटी उनके पास वापस लौट आयी है। रानू खुद इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रही है। उन्हें यह एक सपने जैसा ही लग रहा है।





