ट्विंकल खन्ना के ट्वीट से अक्षय कुमार हुए ट्रोल
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता का रोड एक्सिडेंट हो जाने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है | सोशल मीडिया पर सभी रोष जाहिर करते नजर आ रहे हैं | वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस मामले पर न्याय की मांग की है | हाल ही में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी ट्विटर के जरिए उन्नाव मामले पर पीड़िता को न्याय मिलने के उम्मीद जताई है | हैरानी की बात तो ये है कि जैसे ही ट्विंकल ने ट्विटर पर अपना पोस्ट शेयर किया, वैसे ही लोगों ने उनके पति और अभिनेता अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया | ट्विकल ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं प्रार्थना करती हूं कि इस लड़की को न्याय मिले | ये वाकई भयावह है और जाहिर तौर पर ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख लगा होना साफ बताता है कि यह इत्तेफाक नहीं है |
ट्विंकल के इस ट्वीट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन मिल रहे हैं | इनमें ज्यादातर लोगों ने सिर्फ अक्षय कुमार को ट्रोल ही किया है | ये लोग इस बात से नाराज हैं कि इस मामले को लेकर अक्षय कुमार ने कोई कमेंट क्यों नहीं किया | एक यूजर ने लिखा 'अच्छा होता कि पीड़िता को अक्षय कुमार सपोर्ट करते | मैं उन्हें पहले पसंद करता था | लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को काफी डीग्रेड कर दिया है | वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'आप कर भी क्या सकती है मैम सिर्फ ट्वीट के आलावा | ज्यादा ट्विट मत कीजिए वरना पति को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलेगा मंगल मिशन के लिए |' इसके अलावा लोगों ने एक बार फिर से अक्षय कुमार को कनाडा की नागरिकता के लिए ताने भी सुनाए और इसे लेकर कई भद्दे कमेंट्स भी किए |





