अनोखी अदा का आज है बर्थडे-मुमताज
आज जो पाउट में पोज़ दिये जाते है, जिसने साधारण तया ऐसे पोज़ दिये, केवल होंटो का कंपन, होंटो को कपकपाने की अदा यदि किसी मे थी तो बाल कलाकार नाज की बेटी और नीलोफर की भतीजी, अपने जमाने की बेस्ट अदाकारा मुमताज आज उन्ही का जन्म दिन है, 1947 में मध्यम परिवार में जन्मी एक ऐसी कलाकार जिसने दारासिंह जैसे दबंग कलाकार के साथ 12 साल की कमसिन उम्र में वो भी, जिसके साथ हीरोइन काम करना पसंद नही करती थी 16 फिल्मे की जिसमे से 10 सुपर डुपर थी । पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ सबसे ज्यादा जुबली फ़िल्म दी, जिसमे रोटी, दुश्मन, अपना देश, प्रेम कहानी,दो रास्ते,सच्चा झूठा आदि थी, उस समय राजेश और मुमताज का होना फ़िल्म के हिट की गारण्टी थी,राजेश के दिल मे उनके लिये कुछ अलग था। जब मुमताज की शादी हुई तब राजेश सबसे ज्यादा दुखी थे। 1960- 70 कोई उनके साथ काम नही करना चाहता था मगर 70 का दशक मुमताज़ दशक था। मेधज न्यूज़ की तरफ से उनको जन्म दिन की शुभकामनाएं-शत्रु
शादी के बाद भी मुमताज की तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी शूटिंग उन्होंने शादी से पहले ही पूरी कर ली थी। फिल्मों के प्रस्ताव हालांकि उन्हें शादी के बाद भी मिलते रहे। उन्हें 53 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। हालांकि, अब इस बीमारी से उन्होंने निजात पा लिया है। अब उन्हें थायराइड संबंधी समस्याएं परेशान कर रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मुमताज की अपने पति से अनबन चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं। लेकिन मुमताज ने अपने पति का साथ अभी नहीं छोड़ा है।





