तो क्या श्वेता को मिस कर रहे हैं उनके पति राजा चौधरी?
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ाव से भरी रही है | पहले राजा चौधरी (Raja Chaudhary) से उनकी शादी घरेलू हिंसा और मतभेद की चलते टूटी और अब दूसरी शादी में भी परेशानियां आने लगीं | इस पर अभी तक श्वेता से तो बात नहीं हो पाई है | लेकिन श्वेता के पहले पति राजा चौधरी ने स्पॉट बॉय से बात की | इटरव्यू के दौरान जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मामले पर श्वेता तिवारी से बात करने की कोशिश की? तो उन्होंने बताया - मैंने उसे सौ बार से ज्यादा कॉल किया, लेकिन उन्होंने मेरी एक भी कॉल का जवाब नहीं दिया | ना ही वह मैसेज का जवाब दे रही हैं | राजा चौधरी ने कहा - कम से कम उन्हें जवाब तो देना चाहिए |
आखिर वो (पलक) मेरी भी बेटी है | पर क्या कहूं! श्वेता हमेशा से ऐसी ही रही हैं, मेरे और पलक के बीच एक बड़ी दीवार बन गई और वो अब तक ऐसा कर रही हैं | 2007 के बाद से, जबसे हम ऑफीशियली अलग हुए उसने कभी भी मुझे ठीक से जवाब नहीं दिया | जब राजा से पूछा गया कि क्या अभिनव की वजह से श्वेता के साथ आपके रिश्ते में मुश्किलें आईं? क्या उस वक्त अभिनव श्वेता की लाइफ में थे? इस सवाल पर राजा चौधरी ने कहा - अभिनव एक ऐसे शख्स के रूप में था जो ऐसी महिला को सहारा देता है जो परेशान और उदास है | अभिनव ने श्वेता से कहा था कि राजा को उसकी बेटी से मिलने मत देना | श्वेता उससे बहुत प्रभावित थी | वो श्वेता को तलाक लेने के लिए गाइड भी करता | श्वेता तिवारी ने अभिनव से शादी करके गलत फैसला लिया? सवाल पर राजा चौधरी ने कहा - सच में, ये एक गलत फैसला था |





