दबंग 3 में सलमान के को-स्टार को पड़ा दिल का दौरा
Medhaj News 5 Jul 19,22:38:54 Entertainment
सलमान खान के बारे में यह बात शायद कम लोगों को पता हो कि वे अपनी टीम की काफी केयर करते हैं। हाल ही में जब अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में अपने को-स्टार दद्दी पांडे को दिल का दौरा पड़ा तो सलमान खान ने खास तौर पर उनका ख्याल रखने का कहा है। हालांकि यह हादसा फिल्म के सेट पर नहीं हुआ था, लेकिन सलमान को जब इस बारे में पता चला तो अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच वे इस मामले में पूरे अपडेट्स ले रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपनी टीम के एक सदस्य को भी भेजा था जिससे वो उन्हें लगातार पांडे के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट्स दे सके। दद्दी पांडे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक बात और सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सलमान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए सबका धन्यवाद किया था।


