Headline


कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का बदला टाइटल

Medhaj News 29 Jun 19,21:44:39 Entertainment

पिछले काफी समय से कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' चर्चा में है। कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा भी सामने आएगी कि इस फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई गई है और इसका टाइटल बदला जा सकता है। अब खबर आ रही है फिल्म के मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म का नाम बदलकर 'जजमेंटल है क्या' कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड) के सदस्यों, फिल्म के प्रड्यूसर और फिल्म की लीड हिरोइन कंगना रनौत ने लंबी चर्चा की।





इस चर्चा में फिल्म के टाइटल के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि इंडियन साइके ट्री सोसायटी ने इस फिल्म के टाइटल को असंवेदनशील करार दिया था और इसे बदले जाने की मांग की थी। फिल्म के कई सीन में 'मेंटल' शब्द का इस्तेमाल किया गया है और अब इसे फाइनल एडिट में म्यूट कर दिया जाएगा। फिल्म को मामूली बदलावों और लगभग बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। अब इस फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते आ सकता है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl