Headline



संजय दत्त ने अपनी फ़िल्म लॉन्च के दौरान बातचीत में कहा की.....

Medhaj News 30 Jul 19,17:11:08 Entertainment

बालीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने प्रोडक्शन की पहली हिंदी फ़िल्म 'प्रस्थानम' के टीज़र लॉन्च के दौरान अपना 60वं जन्मदिन मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया | इस मौके पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त, मनीषा कोईराला, जैकी श्रॉफ, अली फ़ज़ल भी मौजूद रहे | संजय दत्त के साथ-साथ जैकी श्रॉफ भी काफ़ी मज़ाक़िया मूड में दिखे और कहा कि संजू बाबा की उम्र पर मत जाओ अभी तो वह जवान हैं | तो वहीं संजय दत्त ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आजकल मैं अपनी पत्नी से पूछता हूं कि मोदी सरकार 60 साल के बाद सीनियर सिटिज़न को भत्ते और पेंशन देने की बात कर रही है तो क्या मुझे भी अब भत्ते और पेंशन मिलेगी क्योंकि अब मैं भी 60 साल का हूं |





इवेंट के दौरान जब संजय दत्त से पूछा गया कि अब पत्नी मान्यता प्रोडक्शन हाउस की प्रोड्यूसर हैं तो अब ख़ुद भी वक़्त के पाबंद हैं और अब संजय दत्त दिल से सोचते हैं या दिमाग़ से? इस सवाल पर संजय दत्त ने हंसते हुए कहा कि बाबा मेरा दिल मेरे पास रहने दो | दिमाग़ का काम बीवी मान्यता का है और मान्यता प्रोड्यूसर है इसलिए जितना पैसा फ़ीस में दिया मैंने ले लिया और सेट पर भी चुपचाप पहुंचता था | क्योंकि मैडम रियल लाइफ़ में भी बॉस है और सेट पर भी प्रोड्यूसर साहिबा बॉस थीं | संजय दत्त फिल्म 'प्रस्थानम' में पॉलिटिकल लीडर के किरदार में नज़र आएंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?