बिग बॉस के सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरुला भाई की मौत से सदमे में
टीवी शो बिग बॉस के सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरुला से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है | ,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस के भाई रुपेश नरूला जोकि कनाडा में ही रहते थे, की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई | बताया जा रहा है कि रुपेश हाल ही में कनाडा डे सेलिब्रेट करने के लिए टोरोंटो के स्केयरबॉघ के ब्लफर्स पार्क गए हुए थे जहां अचानक एक लहर ने आकर उन्हें समुद्र की तरफ खींच लिया | रुपेश के करीबियों के मुताबिक उन्हें तैरना नहीं आता था इसलिए वो लहर से अपना बचाव नहीं कर सके और पानी में डूब गए |
जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई | रुपेश की बीते 3 महीने पहले शादी हुई थी | वहीं रुपेश की मौत की वजह से जहां एक तरफ पूरा परिवार टूट गया है वहीं अपने भाई के काफी क्लोज़ रहने वाले प्रिंस भी सदमे में हैं | हाल ही में प्रिंस के बारे में खबरें थीं कि वो जल्द ही टीवी पर आने वाले डांस शो नाच बलिए में अपनी पत्नी युविका के साथ पार्टिसिपेट करने वाले हैं, लेकिन इस दुखद खबर के आने से शो निर्माता भी काफी परेशान हैं |


