Headline


अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने राहत पैकेज की बात की

Medhaj News 17 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को पटरी पर लाने के लिए राहत पैकेज दिया जाएगा | हालांकि उन्होंने इसकी समय सीमा के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया | सीतारमन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि गुरुवार को उनकी प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) के साथ बैठक हुई थी और वे फिर मिलेंगे | फिलहाल आगे का रोड-मैप या पैकेज के बारे में बात करने का सही समय नहीं है |





उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रालयों में चर्चा चल रही है, विवरण सही समय पर घोषित किया जाएगा | आपको बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी | इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री से शेयर बाजार में आई गिरावट, आर्थिक धीमेपन और ऑटो सेक्टर्स में फिर से जान फूंकने के लिए इनकी समीक्षा कर ठोस कदम उठाने को कहा | वित्त मंत्री ने बताया कि ऑटो, बैंकिंग और टेलीकॉम सहित कई व्यावसायिक समूहों से मुलाकात की है और उनके प्रमुख मुद्दों को समझने के लिए अभी भी सभी मुद्दों का विश्लेषण किया जा रहा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl