Audi ने भारत में लांच की Q7 कीमत जान हैरान रह जायेंगे
ऑडी(Audi) ने भारत में अपनी खास लिमिटेड ब्लैक एडिशन Q7 लांच की है। जर्मनी(Germany) की कार निर्माता कंपनी ऑडी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 82.15 लाख रूपए राखी है। ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि ऑडी क्यू7(Q7) लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में सबसे ऊपर है। वहीं हमारे ग्राहकों को बाकी कारों से कुछ अलग अहसास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस एडिशन की केवल 100 कारें ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही ऑडी भारत में टूगेदर ऑडी कैंपेन भी लॉन्च कर रही है। फेस्टिव सीजन में इस ऑफर के तहत 30 सितंबर तक ऑडी कारों पर 30 फीसदी की डैप्रिशिएशन स्कीम दी जाएगी।
इस नए खास एडिशन में रेडिएटर ग्रिल फ्रेम, हॉरिजॉन्टल रेडिएटर ग्रिल स्ट्रट और टाइटेनियम ब्लैक ग्लॉस फिनिश में लेटरल एयर इनटेक स्ट्रट दिया गया है। वहीं डोर ट्रिम स्ट्रिप्स भी टाइटन ब्लैक ग्लॉसी में मिलेगी। इसके अलावा साइड विंडोज पर फ्रैम मोलडिंग और रूफ लाइन पर हाई ग्लास ब्लैक थीम मिलेगी। वहीं रिअर डिफ्यूजर टाइटेनियम ब्लैक मैट कलर थीम वाली होगी, साथ ही रूफ रेल्स और अलॉय व्हील्स काले रंग में पेंट होंगे।
भारतीय ऑटो कार उद्योग मंदी के दौर से गुज़र रहा है। केंद्रीय मंत्री(Nirmala Sitharaman) के कल के बयान जिसमे उन्होंने ऑटो सेक्टर की ख़राब हालत का जिम्मेदार ola और uber को ठेहराया उससे साफ जाहिर है की अभी हालात सुधरने वाले नहीं है। ऐसे में कंपनी का नयी गाड़ी को मार्किट में उतरने का कदम साहसी और आक्रामक है। कंपनी भारत में किसी भी मौके को छोड़ने के मूड में नहीं है। इस फैसले का कंपनी पर क्या असर होगा इसका पता आने वाले समय में ही चलेगा।

