Headline



RBI ने इन बैंक पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया

Medhaj News 20 Nov 19 , 06:01:39 Business & Economy

RBI ने एक बार फिर 2 बैंकों पर जुर्माना लगाया है | बैंकों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया है | इनमें से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और दूसरा मुंबई स्थित कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक है | BoB द्वारा शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा गया कि रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बैंक पर 2.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है | यह जुर्माना आरबीआई द्वारा बैंक की भागलपुर शाखा में सृजन महिला विकास सहयोग समिति के विभिन्न खातों के संदर्भ में जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है | वहीं कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर डायरेक्टर रिलेटेड लोन्स के मामले में निर्देशों के उल्लंघन को लेकर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है |





उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) NGO सृजन महिला विकास सहयोग समिति और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से कथित 1,000 करोड़ रुपये के घाटा मामले की जांच कर रहा है | कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी समेत अन्य गड़बड़ी को लेकर BoB, इंडियन बैंक और समिति के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है | इसके अलावा पटना और दिल्ली में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुंबई के थाणे स्थित कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माने के मामले में RBI ने बयान में कहा कि केन्द्रीय बैंक ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था | इसके उत्तर के तौर पर बैंक ने लिखित और मौखिक जवाब दिया है | RBI के मुताबिक, बैंक के जवाब और मामले के तथ्यों पर गौर करने के बाद केन्द्रीय बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि निर्देशों का उल्लंघन हुआ है और जुर्माना लगाया जाना चाहिए |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित