सरकार और देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आई
आर्थिक सुस्ती और विकास दर (Economic Growth) पर नकारात्मक खबरों के बीच सरकार और देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है | 2 महीने की नेगेटिव ग्रोथ के बाद जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) पॉजिटिव हुआ है | जीएसटी (GST) कलेक्शन के आंकड़े ने एक लाख करोड़ को क्रॉस कर लिया है | ये आंकड़ा1,03,492 करोड़ रुपए रहा रहा | घरेलू आवक साल की सबसे ज़्यादा 12% रही और पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ा है |
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) 19,592 करोड़ रुपए रहा वहीं राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) 27,144 करोड़ रुपए एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (IGST) 49,028 करोड़ रुपए रहा | जबकि 7,727 करोड़ रुपए सेस से आया | इनवर्ड सप्लाई और आउटवर्ड सप्लाई को बताने वाले GSTR 3B रिटर्न को फाइल करने वालों की संख्या 77.83 लाख रही | केंद्र और राज्य मिलाकर कुल CGST राजस्व 44,742 करोड़ रुपए और SGST राजस्व 44,576 करोड़ रुपए रहा है | हालांकि इंपोर्ट पर GST कलेक्शन में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी ये माइनस में है | -20%से ये -13% पर आया है |