ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका
प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई (ICICI Bank) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है | बैंक की तरफ से जारी ताज़ा बयान में कहा गया है कि जीरो बैलेंस खाताधारकों (Zero Balance Account holders ) को 16 अक्टूबर से बैंक ब्रांच से कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal) के लिए 100 रुपये से लेकर 125 रुपये शुल्के रूप में देना होगा | इसके साथ ही यदि ये खाताधारक बैंक ब्रांच में मशीन के जरिये कैश जमा करते हैं तो इसके लिए भी उन्हें शुल्क देना होगा | ICICI बैंक ने बीते शुक्रवार रात को अपने खाताधारकों को एक नोटिस जारी कर कहा कि - हम अपने ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजैक्शन डिजिटल मोड में करने के लिए उत्साहित करते हैं, जिससे कि डिजिटल इंडिया (Digital India) इनिशिएटिव को बढ़ाव मिल सकेगा | बता दें कि बैंक ने मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाले एनईएफटी, आरटीजीएस तथा यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले तमाम तरह के शुल्क को खत्म कर दिया है |
ICICI बैंक के ब्रांच से 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की निकासी पर ग्राहकों को 2.25 रुपये से लेकर 24.75 रुपये का चार्ज देना होता है | वहीं, आईसीआईसीआई बैंक के किसी भी ब्रांच से 2 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक किए जाने वाले RTGS ट्रांजैक्शन के लिए 20 रुपये से लेकर 45 रुपये का चार्ज देना होता है | इसके अतिरिक्त उन्हें इन चार्जेज पर वस्तु सेवा कर (GST) भी देना होता है | बैंक ने अपने जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स से रिक्वेस्ट किया है कि वे अपने अकाउंट को किसी अन्य बेसिक अकाउंट में बदल लें | यदि वे ऐसा नहीं कर सकते तो वो अपना अकाउंट बंद कर लें |





