दिवाली से ठीक पहले सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही
दिवाली से ठीक पहले सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है | पिछले सप्ताह भी यही दौर जारी रहा | शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद MCX पर गोल्ड फ्यूचर (Gold Future Rate) 106 रुपये यानी 0.28 फीसदी प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 38,090 रुपये के स्तर पर बंद हुआ | चांदी की दरों में कमी देखने को मिल रही है | पिछले सप्ताह के अंत में MCX पर चांदी 0.1 फीसदी लुढ़ककर 45,500 रुपये प्रति किलोगग्राम के स्तर पर बंद हुई | ग्लोबाल मार्केट में भी सोने का भाव (Gold Price) 0.32 फीसदी घटकर 1,493 डॉलर प्रति आउंस और चांदी का भाव 0.24 फीसदी घटकर 17.57 डॉलर आउंस रहा |

पिछले माह सोने के भाव में करीब 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से इस माह 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली है | इसी के साथ ही अब ज्वेलर्स को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले सोने की खुदरा खरीदारी में तेजी देखने को मिलेगी | इसी को ध्यान में रखते हुए खुदरा बिक्री करने वाले कई ज्वेलर्स ने प्रोमोशनल ऑफर्स (Promotional Offers on Gold) देना शुरू कर दिया है | हालांकि, बीते कुछ दिनों के दौरान ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स में बढ़त की वजह से सोने का भाव एक सीमित दायरे में ही रहा है | इसके उलट, वैश्विक बाजार में सुस्ती की वजह से भी सोने की कीमतों में सपोर्ट देखने को मिला है | वहीं, अमेरिका-चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर और ब्रेग्जिट को लेकर अनिश्चित्तता की वजह से करंसी मार्केट (Currency Market) में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला है |


