अब एयर इंडिया के मुसाफिर छोले और कुलचे का भी मजा ले सकेंगी
नए बदलाव के बाद अब हवाई यात्रियों को सिर्फ रेडी-टू-मेक वाले खाने के मेन्यू (Menu) में सिर्फ बोरिंग खाने से काम नहीं चलाना पड़ेगा अब उन्हें कुछ चटपटा और जायकेदार खाने का लुत्फ भी उठाने को मिलेगा | जी हां, एयर इंडिया (Air India) ने अपनी मुंबई-अमृतसर-लंदन फ्लाइट के लिए अब पंजाबी विशेष फूड मेन्यू (Special Punjabi menu) की शुरुआत की है | यानी अब एयर इंडिया (Air India) के मुसाफिर पिंडी, छोले और कुलचे का मज़ा भी ले सकते हैं | इस नए मेन्यू के तहत एयर इंडिया (Air India) ने इकॉनमी क्लास (economy class) के मुसाफिरों के लिए पिंडी छोले, कुलचे, ग्रिल्ड पोटैटो, पनीर टिक्का, चिकन सॉसेज और मसाला ऑमलेट जैसी टेस्टी व चटपटी खाने की चीजों को अपने मेन्यू (Menu) में जोड़ा है | वहीं स्वास्थ्य और डाइट को महत्व देने वाले लोगों के लिए फ्रूट, वॉलनट और डेट जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं | वहीं दूसरी तरफ बिजनेस क्लास (Business Class) के मुसाफिरों के लिए इकॉनमी क्लास (economy class) मेन्यू के साथ-साथ स्क्रैम्बल एग ( scramble eggs), आलू पराठा, पनीर भुर्जी, वेज कटलेट के विकल्प भी उपलब्ध होंगे | बहरहाल इससे पहले एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स में खाने के नाम पर बस दही, छोले, चावल, पराठा, कटे हुए फल और अचार जैसी चीजें और पीने के लिए छाछ और आम पन्ना जैसी ड्रिंक्स मिलती थीं | हालांकि यह सुविधा एयर इंडिया (Air India) के कुछ ही रूट्स पर यात्रियों को लाभ दे पाएगी | फिलहाल एयर इंडिया (Air India) ने मुंबई-अमृतसर-लंदन फ्लाइट में ही यह सुविधा मुहैया करवाई है | अगर यह यात्रियों को पसंद आई तो अन्य रूट्स पर भी इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है |




