TRAI के डेटा में बताया गया है कि अगस्त में JIO ने लाखो यूज़र जोड़े
इस वित्त वर्ष (financial year) के अगस्त महीने में Reliance Jio एक अकेली ऐसी टेलीकॉम कंपनी (telecom company) रही है, जिसका यूजर बेस बढ़ा है | वहीं, दूसरी बड़ी कंपनियों ने सब्सक्राइबर्स खोए हैं | TRAI के डेटा के मुताबिक इस महीने में जियो ने 84 लाख नए यूज़र जोड़े हैं, वहीं Vodafone-Idea के 49 लाख और Airtel के 5 लाख यूजरों ने कंपनी का साथ छोड़ा है | हालांकि, वायरलेस सेगमेंट में कंपनी अभी भी Vodafone-Idea से पीछे है | TRAI के डेटा के मुताबिक वायरलेस सेगमेंट के मार्केट शेयर में Jio का 29.74% हिस्सा है, वहीं Vodafone-Idea का मार्केट के 32.03% हिस्से पर कब्जा है | TRAI ने एक स्टेटमेंट में बताया कि कुल मिलाकर जुलाई के मुकाबले अगस्त में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स के कुल नंबर में 0.21% का इजाफा हुआ है |
इनमें वायरलेस और वायरलाइन सब्सक्राइबर्स भी शामिल हैं | इसके अलावा 4.86 मिलियन सब्सक्राइबर्स ने Mobile Number Portability (MNP) के लिए रिक्वेस्ट डाली है | इसके साथ ही जुलाई के मुकाबले क्युमुलेटिव MNP रिक्वेस्ट की संख्या 447.41 मिलियन से बढ़कर अगस्त के आखिर तक 452.26 मिलियन हो गई | जियो ने जून की तिमाही के दौरान दूरसंचार सेवाओं से 10,900 करोड़ रुपये की कमाई की है | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान भारती एयरटेल की एडज्सटेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) 10,701.5 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया की एजीआर 9,808.92 करोड़ रुपये रही |

