Headline



बाजार में आज दिखी तेज़ी, बैंकिंग शेयरों पर रहा ज़ोर

Medhaj News 10 Sep 19 , 06:01:39 Business & Economy

आज कारोबारी सत्र के पहले दिन बैंकिंग शायरों में आयी तेज़ी से सेंसेक्स व निफ़्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 163.68 अंक (0.44%) मजबूत होकर 37,145.45 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 56.85 अंकों (0.52%) की तेजी के साथ 11,003.05 पर बंद हुआ।





दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,244.08 का ऊपरी स्तर तथा 36,784.47 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,028.85 का उच्च स्तर तथा 10,889.80 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 35 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा 15 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

कैसा रहा सोने चाँदी का हाल



दिल्ली सरार्फा बाजार में मांग कमजोर होने से सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस में सोने में गिरावट का रुख रहा। सोना 200 रुपए लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी 400 रुपए टूटकर 48100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार चौथे कारोबारी दिवस में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये टूटकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,400 रुपये पर आ गयी।





पिछले सप्ताह बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 40470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर बिका था। इसकी तुलना मंं सोना एक हजार रुपए पिछले चार कारोबारी दिवस में टूट चुका है। वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने चाँदी में भारी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सप्ताह मंगलवार को चांदी 51600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी। चाँदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली हालांकि 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 1,020 और 1,030 रुपये के प्रति सिक्का रह गया।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित