Kumbh 2019

तो फिर कौन बोल रहा है सच राहुल गांधी या अरविंद केजरीवाल?

Medhaj News 16 Apr 19 , 06:01:39 India

इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सियासत पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है | आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है | राहुल ने सोमवार शाम ट्वीट कर कहा कि हमारे दरवाजे आम आदमी पार्टी के लिए खुले हुए हैं | AAP को दिल्ली में 4 सीटें देने को तैयार है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर बार यू टर्न ले रहे हैं | उन्होंने लिखा कि अब समय काफी कम बचा है | कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावनाएं अभी भी खत्म नहीं हुई है | दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा है कि वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के लिए कुछ भी करेंगे | गौरतलब है कि पिछले दिनों दोनों पार्टियों ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा था कि वे अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगे |





राहुल के ट्वीट पर आप नेता संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि पंजाब में AAP के 4 सांसद और 20 विधायक हैं | कांग्रेस पंजाब में आप को एक भी सीट नहीं देना चाहती है | हरियाणा में जहां कांग्रेस का एक सांसद है वहां भी कांग्रेस आप को एक भी सीट नहीं देना चाहती है | इसी तरह दिल्ली में जहां कांग्रेस के एक भी सांसद नहीं हैं वहां आप हमसे तीन सीट पर समझौता करने की बात कह रही है | क्या ऐसे होता है समझौता? आप दूसरे राज्यों में भाजपा को क्यों नहीं रोकना चाहते? आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने फिर कांग्रेस के सामने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन की पेशकश रखी है | सिसोदिया ने कहा था - मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है | इसे रोकने के लिए आप सभी बीजेपी विरोधी संगठनों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है | अभी भी वक्त है अगर कांग्रेस चाहे तो मोदी और शाह की जोड़ी को 18 सीटों पर हराया जा सकता है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा