Headline



टीम इंडिया साल 2020 की शुरुआत में ही एक के बाद एक तीन सीरीज खेलेगी

Medhaj News 26 Dec 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) साल 2020 की शुरुआत में ही एक के बाद एक तीन सीरीज खेलेगी | इनमें से टीम इंडिया (Team India) तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) की मेजबानी करेगी | सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 7 जनवरी को इंदौर में होगा | वहीं तीसरे मैच में दोनों टीमें दस जनवरी को पुणे में आमने-सामने होंगी | इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आएगी | भारत-आस्ट्रेलिया के ​बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी | पहला मैच 14 जनवरी को मुंबई, दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट व तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा | इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 5 टी-20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी |





भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीमें दो महीने लंबे इस दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी एक-दूसरे के सामने चुनौती पेश करेंगी | न्यूजीलैंड का दौरान इसलिए भी टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसमें पांच टी20 मैच खेले जाएंगे जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम साबित होंगे | आपको बता दे कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी माना जा रहा है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं | इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं | हालांकि अभी धोनी के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उन्होंने अभी तक संन्यास का ऐलान न करके इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वो टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप तक उपलब्‍ध रहेंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन