IPL auction में सात विदेशी प्लेयर्स ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी
साल दर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रतियता बढ़ती ही जा रही है | 2020 में होने वाले अगले सीजन (IPL 2020) की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होनी है | इस साल होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी कुल 332 खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगीं | इनमें सात विदेशी प्लेयर्स ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी है | इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 143 विदेशी | तीन खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं | सात विदेशी खिलाड़ियो-पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखी है |

इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज कर दिए गए रोबिन उथप्पा इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी है | पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकट को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है | अगामी नीलामी में इन सभी ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है | विदेशी मूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में से नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे जबकि 20 ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है | 16 खिलाड़ियों ने 75 लाख और 69 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखी है |


























